राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करना अस्थायी राहत : भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2023

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता की बहाली, मामला सुलझने तक कांग्रेस नेता के लिए एक अस्थायी राहत है। मानहानि मामले में गांधी को गुजरात की एक अदालत द्वारा सुनायी गयी सजा पर उच्चतम से स्थगन लगने के बाद सोमवार को गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई।संसद पहुंचने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर घोषणा की कि संसद सदस्य के तौर पर उनकी अयोग्यता को रद्द कर दिया गया है और उनकी सजा पर उच्चतम न्यायालय की रोक के बाद उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है। इसके बारे में पूछे जाने पर, सूर्या ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ यह अंतिम सुनवाई होने और मामले के सुलझने तक एक अस्थायी राहत है।

इसके बाद 24 मार्च को गांधी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। दो साल और उससे अधिक की सजा होने पर जनप्रतिनिधियों को अयोग्य घोषित करने का प्रावधान है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले शुक्रवार को राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी, जिससे उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ हो गया था। राहुल लोकसभा में केरल के वायनाड क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi Melbourne Visit | MCG में कदम रखना जगाता है जज्बात, पीएम अल्बानीज़ संग लॉन्च किया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र