CRPF Recruitment: CRPF ने Head Constable और GD Constable के 521 पदों पर मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कॉन्स्टेबल जीडी के 182 और कॉन्स्टेबल जीडी के 339 पदों समेत कुल 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10वीं और 12वीं पास खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। चयन स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट, शारीरिक मानक परीक्षा और मेडिकल जांच के जरिए बिना लिखित परीक्षा के होगा।
अगर आपके अंदर भी देश की सेवा करने का सपना और जुनून है, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। वहीं अगर स्पोर्ट्स से जुड़े हैं, तो यह आपके लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी बन सकती है। क्योंकि CRPF द्वारा हेड कॉन्स्टेबल और जीडी कॉन्स्टेबल की नई भर्ती की घोषणा की है। हाल ही में वैकेंसी का ऑफिशियल विज्ञापन जारी कर दिया है। वहीं इस भर्ती के तहत 521 पद भरे जाएंगे। जिसमें हेड कॉन्स्टेबल जीडी के 182 पोस्ट और कॉन्स्टेबल जीजी के 339 पद हैं। वहीं इन दोनों ही पदों पर महीने का पे स्केल बढ़िया है और आवेदन की लास्ट डेट 11 नवंबर 2026 है।
बता दें कि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स द्वारा यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत निकाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार पहले स्पोर्ट्स में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं और खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है, उनके लिए बढ़िया मौका है। दोनों पद स्पोर्ट्स कोट के ही हैं। इसके लिए बॉक्सिंग, फुटबॉल, शूटिंग, वुशु, शूटिंग, वुशु, बैंडमिटन, बॉडी बिल्डिंग, हैंडबॉल, जुड़ो, कब्बड़ी, कराटे, योगा समेत 22 खेल को शामिल किया गया है। इन खेलों के खिलाड़ी इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें: Delhi Police और CAPF में SSC CPO SI को X Category शहरों में मिलती है अधिकतम इन हैंड सैलरी
हेड कॉन्स्टेबल की योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की या फिर समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। एक्स आर्मी पर्सोनल के मामले में आर्मी की योग्यता हो, वहीं उम्मीदवार ने अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। उम्मीदवार ने नेशनल गेम्स/चैंपियनशिप में राज्य/यूटी को रिप्रजेंट किया हो। वहीं IOA द्वारा आयोजित नेशनल गेम्स में मेडल हासिल होने के साथ कम से कम तीसरे स्थान पर रहे हों। या फिर कैंडिडेट्स जूनियर नेशनल लेवल गेम्स, इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर विजेता रहे हों।
कॉन्स्टेबल (जीडी) की योग्यता
उम्मीदवार ने 10वीं पास की हो। जूनियर नेशनल गेम्स/सीनियर नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया हो या फिर नेशनल स्पोर्ट्स स्टेट स्कूल टीम या सीजीएपआई स्कूल गेम्स मेडल प्राप्त किया हो। या उम्मीदवार तीसरी पोजिशन पर रहा हो। राज्य या यूटी के खेलो इंडिया यूथ गेम्स/ खेलो इंडिया विंटर गेम्स/खेल यूनिवर्सिटी गेम्स में मेडल जीते हों या तीसरे पोजीशन पर रहे हों। वहीं यूनिवर्सिटी को इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में रिप्रजेंट किया हो।
एज
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल से ज्यादा 23 साल तक होनी चाहिए। कैंडिड्टेस का जन्म 02 जनवरी 2003 से पहले और 01 जनवरी 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए। वहीं उम्र की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। स्पोर्ट्सपर्सन को इस आयु सीमा में अधिकतम 5 साल और आरक्षण के हिसाब से छूट मिलेगी।
सैलरी
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलेगी। वहीं इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस, डीयरनेस अलाउंस और अन्य भत्ते सीआरपीएफ के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।
हेड कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन - लेवल-04 - 25,500-81,100/- प्रति माह तक
कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन - 21,700-69,100/- प्रति माह तक
सेलेक्शन प्रोसेस
CRPF स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आइडेंटिटी चेक, शारीरिक मानक परीक्षा, स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन, रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन के माध्यम से होगा। इस भर्ती में रिटेन एग्जाम शामिल नहीं किया गया। स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एप्लिकेशन विंडो खुलने के उम्मीदवार इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकेंगे। जनरल/ओबीसी/EWS कैंडिडेट्स को 100 रुपए एप्लिकेशन फीस देनी होगी। वहीं महिला, एससी/एसटी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है।
अन्य न्यूज़













