Ashadh Navratri 2025: आषाढ़ नवरात्रि में की जाती है दस महाविद्याओं की पूजा, जानिए मुहूर्त और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jun 26, 2025

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हर साल नवरात्रि का पर्व साल में 4 बार मनाया जाता है। जिनमें से दो प्रमुख नवरात्रि चैत्र और शारदीय हैं। जिनको बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। गुप्त नवरात्रि का महत्व विशेष इच्छाओं की पूर्ति और गुप्त सिद्धियों के लिए होता है। वहीं आषाढ़ नवरात्रि की पूजा गोपनीय तरीके से की जाती है। आषाढ़ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि इन्हीं में से एक है। तो आइए जानते हैं आषाढ़ नवरात्रि पर मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...


गुप्त नवरात्रि की शुरूआत

बता दें कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरूआत 26 जून 2025 से हो रही है। इसकी समाप्ति 04 जुलाई 2025 को होगी। इस बार गुप्त नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक है। वहीं घटस्थापना का मुहूर्त 26 जून की सुबह 05: 25 से 06:58 तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:56 से 12:52 मिनट तक रहेगा।

इसे भी पढ़ें: आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता का भव्य उत्सव है भगवान जगन्नाथ रथयात्रा


शुभ मुहू्र्त

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त- सुबह 05:28 मिनट से सुबह 07:10 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट तक


महत्व

आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है। यह दस महाविद्याएं मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी हैं। इन दस महाविद्याओं की उपासना से जातक को विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बता दें कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में पूजा करने से ग्रह बाधाएं, नजर दोष, कुंडली के सभी प्रकार के दोष और तंत्र बाधाएं दूर होती हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Air Quality | दिल्ली की हवा की क्वालिटी में हल्का सुधार, 328 AQI के साथ यह अब भी बहुत खराब कैटेगरी में बरकरार

मानसिकता और कार्यक्षमता को प्रभावित करती वर्चुअल मीटिंग्स

India-Israel Relationship | जयशंकर और नेतन्याहू ने की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर की चर्चा

Bengaluru में महिला से साइबर ठगों ने दो करोड़ रुपये से अधिक रकम ठग ली