तबलीगी जमात से जुडे 9 विदेशी नागरिक सहित दस व्यक्ति जेल भेजे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के धरमपुर मोहल्ला स्थित एक घर से पकड़े गए 9 विदेशी नागरिक सहित दस व्यक्ति बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिये गए। पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने बुधवार को बताया कि एक अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगलादेश निवासी तबलीगी जमात नौ लोग समस्तीपुर शहर के धरमपुर मोहल्ले के एक मकान में शरण लिए हुए हैं। पुलिस टीम ने उक्त घर में छापेमारी करके सभी विदेशी नागरिकों को पकड़ लिया था।

उन्होंने कहा कि साथ ही उस मकान मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसने इन सभी विदेशी नागरिकों को अपने मकान में शरण दे रखी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर के एक रेस्ट हाउस में बनाए गए पृथक इकाई में 14 दिनों तक सभी को रखा गया था। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के ये सभी नागरिक पर्यटन वीजा पर थे जबकि वे यहां धर्म प्रचार में लगे हुए थे। इन लोगों के खिलाफ वीजा की शर्तों का उल्लंघन करने एवं महामारी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज