मैदान में आमने-सामने होंगे क्रिकेट के पुराने दो धुरंधर, जानिए कब और कहां होगा मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

मुंबई। विश्व क्रिकेट के दो बड़े नाम भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा एक नेक काम के लिए एक बार फिर एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। ये दोनों चैंपियन खिलाड़ी टी20 टूर्नामेंट ‘अनएकेडमी सड़क सुरक्षा विश्व श्रृंखला’ के पहले मैच में आमने सामने होंगे जब सात मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स की टीमें आमने सामने होंगी।

गुरुवार को जारी श्रृंखला के कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 11 मैच खेले जाएंगे। इस श्रृंखला में भारत, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के कुछ बड़े क्रिकेटर हिस्सा लेंगे जिसमें तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, जहीर खान, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपाल, ब्रेट ली, ब्रेट हाज, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, तिलकरत्ने दिलशान और अजंता मेंडिस शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार इस श्रृंखला का लक्ष्य सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस श्रृंखला के दो मैच वानखेड़े स्टेडियम, चार मैच पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम, चार मैच नवी मुंबई के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम और फाइनल 22 मार्च को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने शुरू की प्रैक्टिस,जानिए कब करेंगे भारतीय टीम में वापसी

पुणे में भारतीय टीम के दो मैच होंगे। इसमें से एक मैच 14 मार्च को दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स और दूसरा 20 मार्च को आस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाफ होगा। वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में मेजबान टीम एक-एक मैच खेलेगी।इंडिया लीजेंड्स की अगुआई तेंदुलकर करेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर इस श्रृंखला के कमिश्नर हैं और मैच शाम सात बजे से शुरू होंगे।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India