बीसीसीआई लोकपाल के समक्ष पेश हुए तेंदुलकर और लक्ष्मण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

नयी दिल्ली। सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने हितों के टकराव के मामले में मंगलवार को बीसीसीआई आचार अधिकारी और लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) डी के जैन के सामने अपने बयान दर्ज कराये। शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता भी अलग से पेश हुए और पता चला है कि बीसीसीआई लोकपाल जैन ने उन्हें लिखित में बयान दर्ज कराने के लिये कहा है। तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों ने तीन घंटे से भी अधिक समय तक अपना पक्ष पेश किया। इस मामले में 20 मई को एक और सुनवाई हो सकती है। 

तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं और इसके साथ ही वे आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद से भी जुड़े हुए हैं। इन दोनों ने हितों के टकराव का खंडन किया था। तेंदुलकर ने कहा था कि मुंबई इंडियन्स के साथ वह स्वैच्छिक काम करते हैं जबकि लक्ष्मण ने कहा कि अगर उनका हितों का टकराव साबित हो जाता है तो वह सीएसी से त्यागपत्र दे देंगे। 

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly का बड़ा फैसला: Private Schools की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ेगी Fees

हम नहीं मानेंगे...अब ट्रंप को ही आंखें दिखा रहे नेतन्याहू, प्लान कर दिया खारिज!

Lok Sabha में नौटंकी बंद करो! Naresh Mhaske ने विपक्ष को लताड़ा, बोले- बस सुर्खियों का खेल

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान