सचिन तेंदुलकर ने Covid-19 से निपटने के लिये 50 लाख दिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोविड 19 महामारी से निपटने के लिये 50 लाख रूपये दान दिये हैं। भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से यह अब तक सबसे बड़ी दान राशि है।कइयों ने अपनी तनख्वाह देने का ऐलान किया है जबकि कइयों ने चिकित्सा उपकरण दिये हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 50 लाख रूपये के चावल गरीबों में बांटने का ऐलान किया था। एक सूत्र ने बताया ,‘‘ सचिन तेंदुलकर ने 25 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। वह दोनों में अपना योगदान देना चाहते थे।’’

युसूफ और इरफान पठान ने बड़ौदा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को 4000 फेसमास्क दिये हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में एक चैरिटी के जरिये एक लाख रूपये दिये हैं। पहलवान बजरंग पूनिया और फर्राटा धाविका हिमा दास ने अपना वेतन देने का ऐलान किया है।

प्रमुख खबरें

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें