तेंदुलकर ने खेलों से जुड़ी चोटों पर 12,000 चिकित्सकों से किया अपना अनुभव शेयर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

मुंबई। भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने देश भर के 12,000 चिकित्सकों से बात करके उनके साथ खेलों से जुड़ी चोटों को लेकर अपनी जानकारी और अनुभव साझा किये। तेंदुलकर अपने दो दशक से भी अधिक समय तक चले करियर में चोटों से जूझते रहे हैं जिसमें टेनिस एल्बो की चोट प्रमुख है। अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे खेलने वाले तेंदुलकर को हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सुधीर वारियर से पता चला कि देश भर के कई युवा चिकित्सक लॉकडाउन के इस समय में ‘लाइव वेबिनार’ के जरिये खेलों से जुड़ी चोटों पर अपनी जानकारी बढ़ाना चाह रहे हैं।

इस संबंध में शनिवार को खेलों से जुड़ी चोटों पर एक सत्र का आयोजन किया गया और तेंदुलकर को लगा कि उनका अनुभव इन चिकित्सकों को लाभ पहुंचा सकता है, इसलिए वह खुद ही इसका हिस्सा बन गये। तेंदुलकर ने इस तरह से इस सत्र में भाग लेने वाले 12,000 चिकित्सकों से बात की। सूत्रों ने बताया कि इस 46 वर्षीय दिग्गज ने कहा कि वह अपनी सेवाओं के लिये चिकित्सा समुदाय के आभारी हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका