By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहला आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम को बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सम्मानित करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने ट्वीट किया, ‘‘बेहद खुशी के साथ मैं यह साझा कर रहा हूं कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई के पदाधिकारी भारत की विजेता अंडर-19 टीम को एक फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े छह बजे सम्मानित करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘युवा क्रिकेटरों ने भारत को गौरवांवित किया है और हम उनकी उपलब्धियों को सम्मान देंगे।’’