कोरोना योद्धाओं के सम्मान में 47वां जन्मदिन नहीं मनाएंगे तेंदुलकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

नयी दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे लोगों के सम्मान में इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। वह शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे। इस खिलाड़ी के करीबी सूत्र ने बुधवार को कहा, ‘‘सचिन ने फैसला किया कि यह जश्न मनाने का समय नहीं है। उनका मानना है कि इस महामारी से लड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहे चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सा सहायकों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों का आभार व्यक्त करने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका हो सकता है।’’ तेंदुलकर पहले ही इस महामारी से लड़ने के लिये 50 लाख रुपये का योगदान कर चुके हैं। वह अन्य तरह के कई राहत कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने कहा, ‘‘वह हमेशा इस बारे में बात करने पर असहज हो जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त