तेन्दूपत्ता संग्राहक होंगे संबल योजना में शामिल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | May 17, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को संबल योजना में सम्मिलित किया जाएगा। इससे संबल योजना के सभी लाभ और कठिनाई के समय परिवारों को मिलने वाली सहायता तेन्दूपत्ता संग्राहकों को भी उपलब्ध हो सकेगी। कोरोना के कठिन काल में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को जारी लाभांश का वितरण इन परिवारों के लिए राहत भरा होगा। मुख्यमंत्री चौहान तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) वितरण कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा निवास से संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के 37 जिलों की 48 जिला यूनियनों को सिंगल क्लिक से 191 करोड़ 45 लाख रूपए की लाभांश राशि तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में सीधे जारी की गई। कार्यक्रम में वन मंत्री कुँवर विजय शाह और प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल भी शामिल हुए। कार्यक्रम से 48 जिला यूनियन के सदस्य ऑनलाइन जुड़े।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 से 31 मई 2021 तक जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू , जाने कहा-कहा बढाया गया कर्फ्यू

इस कार्यक्रम में वर्ष 2017, 2018 व 2019 के तेंदूपत्ता संग्रहण के बोनस के रूप में 191 करोड़ 45 लाख रूपए का वितरण किया गया। वर्ष 2017 की 40 करोड़ 56 लाख लाभांश की राशि 26 जिला यूनियनों की 81 समितियों को, वर्ष 2018 की 44 करोड़ 34 लाख लाभांश की राशि 34 जिला यूनियनों की 161 समितियों को और वर्ष 2019 की 106 करोड़ 55 लाख लाभांश की राशि 42 जिला यूनियनों की 593 समितियों को जारी की गई। उच्चतम लाभांश वाले प्रथम तीन जिले उमरिया, सिंगरौली और सतना है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश बना कोरोना काल में कर्मचारी हित में नई योजनाओं का सृजन करने वाला पहला राज्य

इस दौरान वन मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा कि तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में 191 करोड़ 45 लाख रूपए बोनस के साथ अगले 15 दिनों में कुल 650 करोड़ रूपए जारी किए जाएंगे। यह कोरोना की कठिन परिस्थितियों में इन परिवारों के लिए बड़ी सहायता होगी। वन मंत्री श्री शाह ने कहा कि मुख्यमंत्रीचौहान द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों और वनवासियों के कल्याण और सहायता के लिए चलाई जा रही योजनाएँ उनकी संवदेनशीलता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री चौहान ने बैतूल की सुश्री शांति यादव, छतरपुर के रामकृपाल यादव, सिंगरौली के लोकेश्वर बैगा, अनूपपुर के वीर साय सहित विदिशा और सीहोर के तेंदूपत्ता संग्राहकों से संवाद भी किया।

प्रमुख खबरें

Davis Cup में भारत की राह कठिन, एकल मुकाबलों में हार से दक्षिण कोरिया 2-0 से आगे

Social Media Post पर गिरफ्तारी Supreme Court के आदेश का उल्लंघन, Rahul Gandhi पर बरसे KTR

Gurugram Hit-and-Run मामले की जांच के लिए SIT गठित, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

DUSU Election 2024: पहले चरण में 36 फीसदी मतदान, शनिवार को होगी मतगणना