Mahesh Bhupathi Birthday: 50 के हुए टेनिस लेजेंड महेश भूपति, दुनियाभर में रोशन किया भारत का नाम

By अनन्या मिश्रा | Jun 07, 2024

आज यानी की 07 जून को देश के लिए पहला ग्रैंड स्लैम जीतने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भूपति तमाम युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने विश्व स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में अपने नाम कई खिताब किए हैं। लिएंडर पेस के साथ मिलकर उन्होंने तीन बार डबल्स खिताब भी हासिल हुआ। बता दें कि महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अंतराष्ट्रीय टेनिस करियर की शुरुआत की थी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मद्रास में 07 जून 1974 को महेश भूपति का जन्म हुआ था। उन्होंने 14 साल की उम्र से ही अंतरराष्ट्रीय टेनिस करियर की शुरुआत कर दी थी। अपनी मेहनत के जरिए उन्होंने टेनिस में कई खिताब अपने नाम किए हैं। 

करियर

आपको बता दें कि महेश भूपति के लिए साल 1999 काफी अहम रहा। इस साल उन्होंने लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाकर फ्रेंच ओपन और विंबलडन का डबल्स खिताब जीता। फिर साल 2001 में लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन का खिताब भी अपने नाम किया। विश्व स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता का खिताब जीतकर वह युवा आईकन बने और इनसे प्रेरणा लेकर कई युवा टेनिस में अपना करियर भी बनाना चाहते हैं। 

हिट थी भूपति और पेस की जोड़ी

महेश और लिएंडर की जोड़ी ने कई अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिताब जीते। फिर साल 2012 में महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं इससे पहले साल 2009 में सातवीं वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब भी अपने नाम किया था। महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी हिट थी, लेकिन बाद में इन दोनों खिलाड़ियों में किसी बात को लेकर मतभेद हो गया। पेस के साथ मतभेद होने के बाद साल 2002 में महेश भूपति ने मैक्स मिरनी के साथ जोड़ी बनाकर यूएस ओपन का खिताब जीता। साथ ही उन्होंने मिक्स डबल्स में भी 8 ग्रैंड स्लेम खिताब पर कब्जा जमाया।

पुरस्कार

महेश भूपति को साल 1996 में 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। वहीं 26 मार्च 2011 को भारत सरकार ने महेश भूपति को लिएंडर पेस के साथ पद्मश्री से सम्मानित किया था।

शादी

साल 2002 में टेनिस स्टार महेश भूपति ने मॉडल श्वेता जयशंकर संग शादी की थी। हालांकि 7 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। जिसके बाद उनकी जिंदगी में मिस यूनिवर्स रही लारा दत्ता ने दस्तक दी। महेश भूपति ने बताया था कि उनको लारा से पहली नजर में प्यार हो गया था। लारा दत्ता से शादी करने के लिए महेश ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। जिसके बाद महेश भूपति और लारा दत्ता ने साल 2011 में शादी कर ली। इस कपल के एक प्यारी सी बेटी भी है।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

Cricket World Cup 2027 का Schedule तय! Virat Kohli-Rohit Sharma का आखिरी World Cup Mission

Air India हादसे की बरसी पर Gujarat सरकार का संकल्प, त्रासदी की जगह बनेगा Mega Health Centre

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न