तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- शादी मुश्किल है...

By Kusum | Jan 17, 2024

भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। जिससे एक बार फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से उनके अलग होने की खबर चर्चा में है। पिछले कुछ साल से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच अनबन चल रही है, हालांकि, दोनों इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचते आ रहे हैं। जिसके कारण दोनों के अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। बुधवार को सानिया मिर्जा की स्टोरी से इनके रिश्ते में दरार की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में है।


कुछ दिन पहले ही सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक की तस्वीरे डिलीट की थी। हालांकि, बेटे इजहान के एक गेम में मेडल जीतने पर दोनों ही एक साथ नजर आए थे। लेकिन इस दौरान वह साथ में फोटो खिंचवाते नजर नहीं आए और ना ही अपने बेटे के पहले मेडल जीतने पर एक साथ दिखे। दोनों ने अलग-अलग फोटो खिंचवाई, जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि दोनों के रिश्तों में करवाहट आ चुकी है। 


भारत की सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के शोएब मलिका ने 2010 में शादी की थी और 2018 में उनको एक बेटा हुआ, जिसका नाम इजहान है। सानिया ने इस साल की शुरुआत में 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स फाइनल के साथ टेनिस से संन्यास ले लिया था। 


प्रमुख खबरें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत

Yearly Horoscope 2026: 2026 का महा राशिफल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल, सफलता या नुकसान

मैदान पर घायल हुए स्टार क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा