सिटसिपास एटीपी वाशिंगटन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2019

वाशिंगटन। शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास ने एटीपी वाशिंगटन ओपन के क्वार्टरफाइनल में फ्रांस के बेनो पेयरे को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सिटसिपास ने फ्रांस के 10वें वरीय बेनो को 7-5 6-0 से पराजित किया। अब वह आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से भिड़ेंगे जिसने स्लोवाकिया के नारबर्ट गाम्बोस को 6-3 6-3 से मात दी। वहीं रूस के तीसरे वरीय दानिल मेदवेदेव ने भी क्रोएशिया के छठे वरीय और 2014 अमेरिकी ओपन चैम्पियन मारिन सिलिच को 6-4 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड का गठन खेल बजट में एकमात्र नया पहलू

मरे और उनके भाई जेमी को 2016 रियो ओलंपिक के बाद पहली युगल प्रतियोगिता में क्वार्टरफाइनल में न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और दक्षिण अफ्रिका के रावेन क्लासेन ने 6-7 7-6 10-7 से शिकस्त दी। 

प्रमुख खबरें

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता न्याय के लिए मुंबई के आजाद मैदान में करेंगे अनशन

Aiden Markram और Tristan Stubbs की South Africa Playing 11 में हुई वापसी