Tennis Star Sania Mirza रमजान से पहले पहुंची मदीना की यात्रा पर, उमराह करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

By रितिका कमठान | Mar 22, 2023

भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों सऊदी अरब के दौर पर है जहां वो रमजान से पहले मदीना पहुंची है। मदीना में सानिया मिर्जा को अपने पूरे परिवार के साथ उमराह करना है। सानिया मिर्जा ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इस उमराह के दौरान सानिया के साथ उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक, माता-पिता इमरान मिर्जा और नसीमा मिर्जा, बहन अनम मिर्जा और उनके पति मोहम्मद असदुद्दीन की फोटो शेयर की है। यानी इन तस्वीरों में सानिया का पूरा परिवार नजर आ रहा है।

तलाक की अफवाह वायरल

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक की चर्चा भी लगातार होती रहती है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को चीट किया है। पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर के साथ शोएब का अफेयर चल रहा है। ये अफेयर ही दोनों के बीच तलाक का मुख्य कारण बताया जा रहा है। दोनों के बीच दूरियां बहुत बढ़ गई है। तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने अब भी अपने सोशल मीडिया इंट्रो पर खुद को सुपर वुमन सानिया मिर्जा का पति ही बताया हुआ है। तलाक की कगार पर पहुंच चुके रिश्ते के बाद भी उन्होंने इसे बदला नहीं है।

वर्ष 2010 में हुई थी दोनों की शादी

बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। दोनों की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों का एक बेटा इजहान है और ये दुबई में साथ रहते हैं। दोनों की शादी के बाद अब इनके तलाक की खबरें भी काफी चर्चा में बनी हुई है। 

प्रमुख खबरें

UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के कथित सदस्य को Delhi High Court से मिली जमानत

Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत और 2 गंभीर रूप से झुलसे

Donald Trump ने डाक मतपत्र पर रोक खारिज होने के बाद Supreme Court की आलोचना की

Rural India में सुधार और Female Labour Force बढ़ने से अगस्त में Unemployment Rate घटी