अमेरिका-चाइना में बढ़ी तनातनी तो Gold के भी बढ़े दाम, ये हुई सोने की कीमत

By रितिका कमठान | Apr 11, 2025

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर जारी है। टैरिफ वॉर को देखते हुए हल तरफ हलचल मची हुई है। दोनों देशों के बीच जारी इस तनातनी के कारण सोने की कीमत में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 

वहीं गुरुवार को एमसीएक्स पर कारोबार में सोने की कीमत में नया रिकॉर्ड बना है। एमसीएक्स पर कारोबार के दौरान सोने की कीमत में नया रिकॉर्ड लेवल को छूआ है। अब 10 ग्राम सोने की कीमत 92,400 रुपये हो गई है। गोल्ड की ये कीमत अब तक सबसे अधिक स्तर पर पहुंची हुई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमत में गिरावट आई थी। इस सप्ताह के पहले दिन 10 अप्रैल को 10 ग्राम  सोने की कीमत 5,472 रुपये पर पहुंच गई थी। सोने की कीमत 86,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची थी, वहीं अब सोने की कीमत बढ़कर 92,400 रुपये हो गई है।

प्रमुख खबरें

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे