Doha से आई तस्वीर ने बढ़ा दी भारत-इजरायल की टेंशन, हमास और हाफिज मिलकर क्या नया करने वाले हैं?

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2024

एक तस्वीर जिसमें भारत और इजरायल दोनों के दुश्मन एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। यानी भारत और इजरायल के दुश्मनों ने खुलेआम हाथ मिला लिया है। एक तरफ इजरायल के दुश्मन हमास के आतंकी तो दूसरी तरफ भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी दिख रहे हैं। इस तस्वीर ने भारत और इजरायल में हड़कंप मचा दिया है। पाकिस्तान का कुख्यात आतंकवादी हाफिज सईद हमास के संपर्क में है। आपको याद होगा कि हमास के स्माइल हानियां को मार दिया गया था। इसी कड़ी में लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद ने अपने कुछ आतंकवादियों को कतर की राजधानी दोहा में भेजा है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Israel को मित्र देशों ने दे दिया तगड़ा रक्षा कवच, अपनी जान को खतरा देख Iran की उतर गयी सारी हेकड़ी

खालिद को 2018 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा आतंकवादी नामित किया गया था और वर्तमान में पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) का नेता है। पीएमएमएल एलईटी का एक राजनीतिक फ्रंट संगठन है।  वीडियो में पीएमएमएल के उपाध्यक्ष फैसल नदीम, जिन्हें पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख के रूप में उनकी भूमिका के लिए अमेरिका द्वारा नामित किया गया है, और पाकिस्तान में मेशाल के प्रतिनिधि नाजी जहीर अस-सरमी को भी दिखाया गया है। वीडियो के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा के नेताओं ने तेहरान में एक संदिग्ध इजरायली हमले में हमास नेता इस्माइल हानियेह की हत्या पर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए मेशाल से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

भारत के Renewable Energy सेक्टर में 67 अरब डॉलर का निवेश, Pralhad Joshi ने दी जानकारी

Wizz Air फ्लाइट में बम की धमकी, Gripen लड़ाकू विमानों की सुरक्षा में Budapest में इमरजेंसी लैंडिंग

दीवाली से पहले AQI 300 पार, GRAP-2 लागू, जानें सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग के साथ क्या-क्या बदलेगा?

चेन्नई ओपन: भारी बारिश से पहले दिन एक भी मैच नहीं, मंगलवार को होंगे 16 मुकाबले