जयपुर में दो समुदायों के बीच तनाव, 17 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2019

जयपुर। जयपुर के गलता गेट इलाके के पास दो समुदायों में सोमवार की रात तनाव फैलने के बाद हुए पथराव में दो पुलिसवालों सहित 17 लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि घटना में एक बस सहित 15 वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए।जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव के अनुसार, ‘‘दिल्ली रोड पर कुछ लोगों ने एक बस को रुकवाकर उसे नुकसान पहुंचाया। हालात पर काबू पाने के लिए जब पुलिस वहां पहुंची तो उसे भी निशाना बनाया गया।’’

उन्होंने कहा कि सोमवार की रात दो समुदायों में यह तनाव एक छोटे सी सड़क दुर्घटना के बाद शुरू हुआ। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया, ‘‘दस पुलिस थाना क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित की गयी है। इलाके में अतिरिक्त बल लगाया गया है और हालात नियंत्रण में है।’’उन्होंने कहा कि घटना में दो पुलिसकर्मियों सहित 17 लोगों को चोटें आईं। घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल

UPITS 2026: यूपीआईटीएस-2026 में दिखी यूपी की ग्लोबल ताकत, शामिल हुए 90 देशों के खरीदार, CM योगी बोले- इंडस्ट्रियल हब के तौर पर उभर रहा प्रदेश