ट्रंप के टैरिफ से मार्केट में टेंशन! सेंसेक्स ने 765 अंक टूटा, निफ्टी भी 233 अंक फिसला

By अंकित सिंह | Aug 08, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने से उत्पन्न चिंता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई और सेंसेक्स 765.47 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 79,857.79 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 232.85 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 24,363.30 पर आ गया। साप्ताहिक आधार पर, निफ्टी में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि सेंसेक्स में 0.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2020 के बाद से बेंचमार्क सूचकांकों में यह सबसे लंबी गिरावट का सिलसिला है।

इसे भी पढ़ें: Donald को सबक सिखाने के लिए भारत अपनाएगा 'Duck डिप्लोमेसी', 5 एक्शन ने उड़ जाएंगे अमेरिका के होश!

अमेरिका की तरफ से भारतीय आयात पर घोषित शुरुआती 25 प्रतिशत शुल्क बृहस्पतिवार से लागू हो गए। वहीं रूसी तेल खरीदने पर अलग से लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क 27 अगस्त से लागू होने वाले हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में ज्यादातर बढ़त मेंथे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत बढ़कर 66.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 79.27 अंक बढ़कर 80,623.26 अंक और निफ्टी 21.95 अंक चढ़कर 24,596.15 अंक पर रहा था।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti