महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में तनाव? कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

मुंबई।  शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में तनाव के संकेत दिख रहे हैं जहां गठबंधन की तीन सहयोगियों में से एक कांग्रेस, प्रमुख निर्णय लेने की प्रक्रिया और महत्त्वपूर्ण बैठकों में खुद को शामिल कराने का प्रयास कर रही है। पार्टी के एक सूत्र ने शनिवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस के नेता इसपर और कुछ अन्य विषयों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अगले हफ्ते मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक मुख्यमंत्री राकांपा के अध्यक्ष, शरद पवार से कोविड-19 वैश्विक महामारी और चक्रवात ‘निसर्ग’ से प्रभावित लोगों को राहत देने समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कार्य मंत्रालय ने राज्यों को दी सलाह, कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए साइकिल जैसे गैर-मोटर चालित वाहनों दें बढ़ावा

उन्होंने बताया कि इससे ऐसी भावना पैदा हो रही है कि प्रदेश कांग्रेस को अलग-थलग कर दिया गया है। कांग्रेस के एक मंत्री ने कहा, “कुछ मुद्दों को लेकर पार्टी के अंदर नाराजगी है, जिसपर हम मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करना चाहते हैं और उन्हें सुलझाना चाहते हैं।” पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा कि जब पिछले साल नवंबर में तीन दलों की सरकार बनी थी और मंत्रिपरिषद ने शपथ ली थी, उस वक्त यह फैसला हुआ था कि सत्ता एवं जिम्मेदारियों में बराबर साझेदारी होगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर