Delicious Macaroni Pasta: बच्चों के Tiffin की टेंशन खत्म, Cooker में बनाएं Yummy Macaroni Pasta, जानें ये Secret Recipe

By अनन्या मिश्रा | Jan 08, 2026

अगर आप भी शाम के नाश्ते या फिर बच्चों के टिफिन के लिए कुछ टेस्टी और झटपट बनाना चाहते हैं। तो आप देसी स्टाइल मैकरोनी पास्ता बना सकती हैं। पास्ता को बनाने में इसको उबालने और छानने का झंझट होता है। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसा देसी जुगाड़ बनाने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपके समय को बचाएगा, बल्कि यह स्वाद में भी लाजवाब होगा। इस देसी स्टाइल में आपको कुकर में 2 सीटी लगानी है और आपका स्वादिष्ट पास्ता बनकर तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Bathua Ka Jhor Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा बथुआ का झोर, Family भी करेगी तारीफ

देसी मसाले

अगर आप भी मैकरोनी को देसी टच देना चाहते हैं, तो इसमें मसालों का सही मिश्रण जरूरी है। टमाटर के पहने के बाद इसमें धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर डालें। इन मसालों को डालने से गहरा रंग और चटपटा स्वाद मिलेगा।

स्वाद को ऐसे करें बैलेंस

मसालों के तीखेपन को बैलेंस करने के लिए आप इसमें थोड़ी सी चीनी डाल सकते हैं। अगर आप टोमैटो सॉस का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आप चीनी को स्किप कर सकती हैं। क्योंकि सॉस पहले से मीठा होता है। सॉस डालने के बाद थोड़ा सा बटर डालें, जोकि पास्ता को क्रीमी टेक्सचर देने का काम करेगा।

पानी और कुकिंग प्रोसेस

इसमें सबसे जरूरी स्टेप पानी का अनुपात है, जिससे कि पास्ता चिपचिपा न बने। 2 कप मैकरोनी के लिए 2 कप पानी का इस्तेमाल करें। मैकरोनी और पानी डालने के बाद स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब कुकर का ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर 2 सीटी तक पकने दें। इससे पास्ता अंदर तक जूसी और परफेक्ट पकेगा।

चीज और धनिया

जब कुकर की भाप अपने आप निकल जाए, तो ढक्कन खोलें। अब इसमें अपनी पंसद के हिसाब से ढेर सारा चीज डालें और ऊपर से ताजी धनिया पत्ती मिलाएं। अब इसको थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें, जिससे कि चीज अच्छे से पिघल जाए और स्वाद बढ़ जाए।

प्रमुख खबरें

Modi Trump Meeting In France | G7 Summit में प्रधानमंत्री मोदी की एंट्री! क्या ट्रंप के साथ होने वाली इस महाबैठक से बदलेगा दुनिया का समीकरण?

US Iran Peace Treaty | 300 अरब डॉलर का वो सीक्रेट पन्ना, जिसने अमेरिका-ईरान की महाडील पर लगाया ब्रेक! ट्रंप बोले- यह झूठ है!

US Military Aircraft Accident | कैलिफ़ोर्निया में US Air Force बेस पर B-52 Bomber क्रैश, 8 लोगों की मौत, जानिए इस शक्तिशाली विमान के बारे में सब कुछ

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज