चांदनी चौक के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से उपजा तनाव, इलाके में भारी सुरक्षा तैनात

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2019

नई दिल्ली। सेंट्रल दिल्ली के चावड़ी बाजार के निकट पार्किंग को लेकर उपजा विवाद देखते ही देखते सांप्रादयिक तनाव में तब्दील हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजय गुप्ता और आस मोहम्मद नामक दो लोगों के बीच पार्किग को लेकर हाथापाई हो गई। आस मोहम्मद ने संजय गुप्ता के घर के बाहर अपना स्कूटर पार्क किया था। जिसको लेकर दोनों में हुए झगड़े के बाद विवाद बढ़ गया। झगड़ा बढ़ने के बाद एक समुदाय के लोगों ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर दी। धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद चावड़ी बाजार के लाल कुंआ इलाके में तनाव की स्थिति है। खबर के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया की पुलिस को वहां अपने और पैरामिलिट्री के एक हजार जवानों की तैनाती करनी पड़ी। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा मजबूत कर दी है। केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने आज सुबह हौज काजी इलाके का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना नहीं हो। इस बारे में और जानकारी का इंतजार है। पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार इस मामले में दो क्रॉस एफआईआर के और एक मंदिर में तोड़फोड़ करने और क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के प्रसास के तीन एफआईआर दर्ज किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में हिन्दू परिवार के पलायन को लेकर बोले योगी, हम सत्ता में हैं, कौन करेगा पलायन?

डीसीपी (सेंट्रल) मनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि हौज काज़ी में पार्किंग के मुद्दे पर विवाद और हाथापाई से दो समुदायों के लोगों के बीच तनाव पैदा हो गया। हमने कानूनी कार्रवाई की है और तनाव को शांत करने और शांति लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे सामान्य स्थिति बहाल करने में मदद करें।

प्रमुख खबरें

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!