टेरेसा मे ने ब्रेक्जिट समझौते पर एकजुट होने का अनुरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने ब्रेक्जिट समझौते पर यूरोपीय संघ से अगले सप्ताह होने वाली ताजा वार्ता से पहले अपनी कन्जर्वेटिव पार्टी के सांसदों से अपील की कि वे अपनी ‘‘निजी प्राथमिकताओं’’ को दरकिनार कर इस समझौते पर एकजुट हों। ब्रिटेन को 29 मार्च को 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ से अलग होना है लेकिन मे इस संबंधी समझौते को लेकर संसद में समर्थन हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

मे ने सप्ताहांत में अपनी पार्टी के सभी 317 सांसदों को पत्र लिखकर अपील की कि वे ‘‘निजी प्राथमिकताओं’’ को दरकिनार करें। उन्होंने चेताया कि यदि ब्रिटेन बिना किसी समझौते के ईयू से बाहर निकलता है तो इससे ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था और आमजन के दैनिक जीवन पर बुरा असर पड़ेगा। इससे देश और यूरोपीय संघ में रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।’’

प्रमुख खबरें

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय