तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिव्यू : शानदार एक्टिंग, रोचक कहानी और नैतिक संदेश से भरी है शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म

By न्यूज हेल्पलाइन | Feb 09, 2024

"तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" एक नई कहानी है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। इसमें इंसान और मशीन के बीच के रिश्तों को दिखाया गया है। यह फिल्म शाहिद कपूर और कीर्ति सेनन द्वारा निभाए गए किरदारों की अनोखी कहानी है, जिनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली है। नए निर्देशकों की जोड़ी यानी अमित जोशी और आराधना साह ने इस फिल्म को विचारशील तरीके से डायरेक्ट किया है, जो फिल्म को अपने आप खास बनाती है।

इसे भी पढ़ें: राजेश खन्ना और जया बच्चन की 'Bawarchi' का बनेगा रीमेक, फिल्म का निर्देशन अनुश्री मेहता करेंगी

दिल की धड़कनों में छिपी, एक अनसुनी कहानी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जिसमें आर्यन (शाहिद कपूर) का दिल धड़कता है एक ह्यूमन एंड्राइड, सिफ्रा (कृति सेनन) के लिए। यह फिल्म आपको यात्रा पर ले जाती है जहां प्यार के मायने ढूंढे जाते हैं, वह भी बिना किसी बंदिशों के। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इंसान और मशीन के बीच का प्यार पा सकता है अपनी मंजिल? अब इसका जवाब जानने के लिए आपको देखनी होगी यह अनोखी फिल्म।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में एक्टिंग की जादूगरी देखने मिली है, शाहिद कपूर और कृति सेनन ने अपने किरदारों को जीवंत किया है, जिससे फिल्म को एक नया चार्म और जीने की ताजगी मिली है। उनकी विशेष प्रतिभा ने फिल्म को और भी मनोरंजनीय बनाया है। दूसरी ओर बात करें सपोर्टिंग एक्टर्स की तो डिंपल कपाड़िया से लेकर धर्मेंद्र तक ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। दूसरी ओर फिल्म में राकेश बेदी, अनुभा फतेहपुरिया, राजेश कुमार, राशुल टंडन की एक्टिंग ने भी चारचांद लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Article 370 का इरादा सही, एजेंडा चलाने वाले आलोचकों की परवाह न करें : आदित्य धर

धमाल मचा रहे हैं 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के गाने!" - फिल्म के गाने जैसे लाल पीली अखियां, अखियां गुलाब, और अन्य गाने पहले ही खूब प्यार पा रहे हैं और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इन गानों के बोल और धुन ने लोगों को आकर्षित किया है और फिल्म के रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

अद्वितीय अभिनय, रोचक कहानी और नैतिक संदेश देती है 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'!" ऐसे में जो कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। बता दें कि इस नई कहानी को अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसे मैडॉक फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्मित किया गया है।

फिल्म – तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

निर्देशक - अमित जोशी और आराधना साह

कलाकार – शाहिद कपूर, कृति सेनन, धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी, अनुभा फतेहपुरिया, राजेश कुमार, राशुल टंडन

रेटिंग – 3.5

अवधि – 143 मिनट

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं