इंडोनेशिया की जेल में लगी भयानक आग, 41 लोगों की मौत, 39 गंभीर रूप से 39 झुलसे

By रेनू तिवारी | Sep 08, 2021

इंडोनेशिया  की राजधानी के निकट बैंटन प्रांत की एक जेल में आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गई है, कानून और मानवाधिकार मंत्रालय के जेल विभाग की एक प्रवक्ता रीका अपरिंती ने कहा है कि आग लगने से कम से कम 41 कैदियों की मौत, 39 झुलसे है। उन्होंने कहा, ''कारण की जांच की जा रही है।'' उन्होंने कहा कि आग बुधवार को दोपहर एक से दो बजे तक लगी और अधिकारी अभी भी जेल को खाली करा रहे हैं। 

अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस जेल की क्षमता 1225 कैदियों को रखने की है लेकिन यहां दो हजार से अधिक कैदियों को रखा गया था। आग लगने के वक्त जेल के ‘सी’ ब्लॉक में 122 कैदी थे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और सैनिकों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका और सभी कैदियों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश