आतंकवाद वित्त पोषण मामला: NIA ने कश्मीर घाटी में नौ और दिल्ली में एक स्थान पर की छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

श्रीनगर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने धर्मार्थ कार्यों के वास्ते जुटाए गए धन को ट्रस्ट और एनजीओ द्वारा जम्मू कश्मीर में ‘‘अलगाववादी गतिविधियों’’ में इस्तेमाल करने के एक मामले में बृहस्पतिवार को कश्मीर घाटी में नौ और दिल्ली में एक स्थान पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनआईए ने एक बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान दोष साबित करने वाले कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। बयान के मुताबिक जिन संगठनों के ठिकाने पर छापेमारी की कार्रवाई की गई उनमें दिल्ली का धर्माथ संगठन फलाह-ए-आम ट्रस्ट, ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन, जेके यतीम फाउंडेशन, साल्वेशन मूवमेंट और जेके वॉइस ऑफ विक्टिम्स शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर