12 बजे दूंगा सबूत...कुणाल कामरा के यूट्यूब चैनल को टेरर फंडिंग? शिवसेना नेता ने पुलिस से की जांच की मांग

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2025

शिवसेना पदाधिकारी राहुल कनाल ने अब सनसनीखेज दावा किया है कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि स्टैंड-अप कॉमेडियन को सरकार विरोधी सामग्री को बढ़ावा देने के लिए आतंकवादी फंडिंग मिलती है। राहुल कनाल को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कुणाल कामरा की कथित टिप्पणी को लेकर द हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के आरोप में बीते दिनों गिरफ्तार भी किया गया था। राहुल कनाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हमारे माननीय प्रधान मंत्री, माननीय गृह मंत्री, माननीय वित्त मंत्री, मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों के खिलाफ बोलें, हमारी अर्थव्यवस्था के बारे में बात करे। दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होना सभी को पच नहीं रहा है। इसलिए कुणाल कोमरा जैसे कठपुतलियों को लाएँ और उसे आतंकवादी फंडिंग से फंड करें, उसका समर्थन करें और इसे सुचारू रूप से चलाएं, जिससे हमारे देश और राज्य की अखंडता और कानून व्यवस्था को नुकसान पहुँचे। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना मालिक और गुलामों की पार्टी नहीं, कामरा विवाद के बीच शिंदे का उद्धव ठाकरे पर 'सुपारी' वाला कटाक्ष

एक अन्य पोस्ट में राहुल ने लिखा कि 12 बजे खार पुलिस स्टेशन पर मिलते हैं।  मुंबई पुलिस से अनुरोध करते हैं... ये जानकारी जांचें और कार्रवाई करें। यूट्यूब को भी लेटर दिया जाएगा 24 घंटे में यूट्यूब पर कार्रवाई लें!  

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन