लव जिहाद की आड़ में आतंक जिहाद चलाया जा रहा है: संगीत सोम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश के सरधना क्षेत्र से भाजपा विधायक संगीत सोम ने बुधवार को कहा कि ‘लव जिहाद’ की आड़ में ‘आतंक जिहाद’ चलाया जा रहा है और उनकी सरकार इस आतंकवाद को खत्म करके दम लेगी। संगीत सोम निकिता तोमर के परिजनों से मिलने पहुंचे थे जिसकी पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोम ने निकिता के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘आज लव जिहाद की आड़ में आतंक जिहाद चलाया जा रहा है और उनकी सरकार इस आतंकवाद को खत्म करके दम लेगी। इस तरह के जिहादियों को सबक सिखाने की जरूरत है। अकेले बल्लभगढ़ में ही नहीं पूरे देश में इस तरह के मामले हो रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी