जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंक मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन लोग हथियारों के साथ पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हमले को अंजाम देने के लिए तैयार तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों में से एक जहांगीर अली के पास से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और चार ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कुछ दिनों की कमी को आयु पात्रता के आड़े नहीं आने देना चाहिए: उच्च न्यायालय

उन्होंने बताया कि अली को पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पुंछ के किरनी गांव से हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने कहा, “जांच के दौरान, यह पता चला कि आरोपी को पिस्तौल और हथगोले को सुरनकोट के बशारत खान और शेराज़ को सौंपना था।

इसे भी पढ़ें: खट्टर सरकार के साथ टकराव के बीच किसानों ने करनाल सचिवालय का घेराव किया

इन दोनों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया है।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि

Goa में खनिज उत्पादन क्षमता 4.5 करोड़ टन संभव, सालाना 4000 करोड़ राजस्व की उम्मीद