देशभर में तेजी से बढ़ रहा पालतू कुत्तों का आतंक, गाजियाबाद के बाद अब महाराष्ट्र से वायरल हुआ वीडियो

By एकता | Sep 09, 2022

पिछले कुछ दिनों में दिल्‍ली-एनसीआर से पालतू कुत्‍तों के हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर 23 से एक ताजा मामला सामने आया है। संजय नगर के पार्क में घूमने के दौरान एक 10 साल के बच्चे पर पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। जानलेवा हमले में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसकी वजह से डॉक्टरों को उसके चेहरे पर 150 से ज्यादा टांके लगाने पड़े। घटना 3 सितम्बर की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इसे भी पढ़ें: नोएडा: पिता ने अपनी 6 साल की बेटी को माचिस की तीली से दागा, आरोपी फरार

ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी से भी सामने आ चुकी है। सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर जा रही थी। इस दौरान महिला के कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद एक छोटे बच्चे को काट लिया। बच्चा दर्द से चिल्लाता रहा मगर महिला ने उसकी मदद नहीं की बस लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। बच्चे की पेरेंट्स की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल