इमरान खान को मिली अंतरिम जमानत, जज को धमकाने का था आरोप

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2022

इस्लामाबाद की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने गुरुवार को पीटीआई प्रमुख इमरान खान को पिछले सप्ताह राजधानी में एक रैली के दौरान एक महिला न्यायाधीश के बारे में उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में अंतरिम जमानत दे दी। न्यायाधीश राजा जवाद अब्बास हसन ने 1 सितंबर तक के लिए इमरान को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी। इमरान की जमानत याचिका उनके आने से पहले आज अदालत में दायर की गई थी, जिसमें याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि पीटीआई प्रमुख के खिलाफ आतंकवाद का मामला पुलिस द्वारा "बदले की कार्रवाई" के रूप में दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: सत्ता गंवाने के बाद इमरान खान को EC से लगा करारा झटका, PTI ने अमेरिकी संगठन समेत 34 विदेशी चंदे लिए

इमरान की टिप्पणी

इमरान पर एक दिन पहले इस्लामाबाद में एक सार्वजनिक रैली में एक महिला न्यायाधीश और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को "धमकी" देने के लिए रविवार को आतंकवाद विरोधी अधिनियम (आतंकवाद के कृत्यों के लिए सजा) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया था। रैली में, उन्होंने न्यायपालिका को अपनी पार्टी के प्रति "पक्षपातपूर्ण" रवैये के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा था कि उसे परिणामों के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। पूर्व प्रधान मंत्री ने अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी को भी चेतावनी दी थी।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद