रक्षा मंत्री राजनाथ ने असम में फूंका चुनावी बिगुल, भाषण में कहा- असम में आतंकवाद और उग्रवाद कम हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2021

विश्वनाथ (असम)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि असम में आतंकवाद एवं उग्रवाद कम हुआ है जिससे सरकार की विकास गतिविधियों को गति मिली है। यहां एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि असम में शांति लौटी है और राज्य में गत पांच साल के भाजपा शासन के दौरान दर्जनों उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझसे विश्वनाथ आने को कहा गया तो वर्ष 2014 में हुई आदिवासियों के नरसंहार की घटना मेरे दिमाग में आई लेकिन अब हालात सुधर गए हैं। इलाके में शांति बहाल होने से बेहतर और कोई खबर नहीं हो सकती।’’

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने कहा- दूसरों पर आरोप लगाने वाले स्वयं संघीकेट से संचालित

उन्होंने कहा, ‘‘हमने धुबरी से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा सील की है और जो थोड़ा हिस्सा बिना तारबंदी के रह गया है उसे भी भाजपा के असम की सत्ता में आने के बाद पूरी तरह सील किया जाएगा।’’ राजनाथ सिंह ने कहा कि त्रिपुरा में भी भाजपा सरकार पड़ोसी देश से अवैध आब्रजनरोकने के लिए कार्य कर रही है। रक्षा मंत्री विश्वनाथ सीट से मौजूदा भाजपा विधायक प्रमोद बोरठाकुर के लिए प्रचार कर रहे थे जिनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अंजन बोरा से है। इस सीट पर 27 मार्च को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द