आतंकवाद पूरी मानवता के लिए खतरा, PM मोदी का ऐलान-जर्मनी-भारत मिलकर इससे लड़ेंगे

By अभिनय आकाश | Jan 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की उपस्थिति में भारत और जर्मनी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम एकमत हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। भारत और जर्मनी इसके विरुद्ध एकजुट होकर पूरी दृढ़ता से लड़ाई जारी रखेंगे। भारत और जर्मनी सहमत हैं कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार अत्यंत महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए G4 के माध्यम से हमारा संयुक्त प्रयास इसी सोच का प्रमाण है। आज हमने यूक्रेन और गाज़ा सहित कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। भारत सभी समस्याओं और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है और इस दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

प्रमुख खबरें

Punjab में किसानों को आधी कीमत पर मिलेंगे गेहूं के बीज, ₹50 करोड़ की सब्सिडी का ऐलान

Thiruvananthapuram में सहपाठियों की फोटो से छेड़छाड़ करने पर 10वीं के छात्र पर केस दर्ज

Torrent Power की कर्जत परियोजना Bhimashankar Sanctuary से 16 किमी दूर, कंपनी ने दी सफाई

UP Voter List: विशेष अभियान में 5.59 लाख से अधिक नए पंजीकरण आवेदन मिले