Breaking News: आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा, सरकार ने पाकिस्तान को चेताया

By अंकित सिंह | May 10, 2025

भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। यह पाकिस्तान के लिए कड़ी चेतावनी है। इसके साथ ही भारत ने कहा कि उसने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन, लंबी दूरी के हथियारों एवं लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर अन्य इलाकों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर खतरे पैदा करने की पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: India-Pakistan Conflict: JDU सासंद ने उठाया शानदार कदम, सशस्त्र बलों के लिए दान किया एक साल का मूल वेतन

सरी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तानी सेना की ‘‘उकसाने वाली’’ एवं ‘‘तनाव बढ़ाने वाली’’ कार्रवाइयों का नपा-तुला जवाब दिया है तथा पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर एवं पंजाब में निर्दोष लोगों एवं असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का अपना घृणित और अनियंत्रित अभियान जारी रखे हुए है। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने एक ‘‘कायराना’’ कृत्य करते हुए श्रीनगर, अवंतीपुरा और उधमपुर में वायुसेना अड्डों पर एक चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर पर हमला किया तथा पंजाब में कई वायुसेना अड्डों पर रात एक बजकर 40 मिनट के बाद के बाद ‘‘उच्च गति वाली मिसाइलों’’ से हमले किए गए, जिससे कुछ नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया है तथा उचित जवाब दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन