दिल्ली को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, जैश का आतंकी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी हमलों की योजना बनाने के आरोप में जैश-ए-मोहम्मद के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने 20 जनवरी को देर रात अब्दुल लतीफ गनी उर्फ उमैर उर्फ दिलावर को गिरफ्तार किया।

 

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एक खुफिया सूचना मिली कि हाल ही में श्रीनगर में श्रृंखलाबद्ध ग्रेनेड हमलों का मास्टरमाइंड गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान दिल्ली में भारी आवाजाही वाले इलाकों में इसी तरह के आतंकी हमलों की योजना बना रहा है। इस सूचना के बाद गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि 20-21 जनवरी की दरम्यानी रात के दौरान दिलावर को संदिग्ध सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

यह भी पढ़ें: EVM विवाद पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, मतपत्र के दौर में लौटना संभव नहीं

 

एक टीम जम्मू-कश्मीर गई और दो आईईडी/ग्रेनेड बरामद किये। बांदीपुरा से एक अन्य आतंकवादी हिलाल को भी गिरफ्तार किया गया जिसने दिल्ली में निशाने बनाये जाने वाले इलाकों की रेकी की थी।

श्रीनगर पुलिस के साथ मॉड्यूल की सूचना साझा की गई जिसके बाद जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड हमलों में शामिल आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

 

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: बैंड बाजे के साथ विदाई करेंगे, Akhilesh Yadav का BJP पर वार, बोले- ये 14 में आए थे 24 में चले जाएंगे

Chai Par Sameeksha: चढ़ने लगा सियासी पारा, BJP के तेवर से बैकफुट पर दिख रही कांग्रेस!

Prajwal Revanna Scandal: पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पूरे घटनाक्रम पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, प्रज्वल रेवन्ना के विदेश भाग जाने पर क्या कहा?

Jammu and Kashmir : आतंकियों के हमले में जान गंवाने वाले ग्राम रक्षा गार्ड को सुपुर्द-ए-खाक किया गया