जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

By अंकित सिंह | Oct 02, 2022

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर से आतंकवादियों ने अपनी नापाक साजिश को अंजाम देने की कोशिश की है। पुलवामा में आतंकवादियों ने एक बार फिर से आतंकी हमले की कोशिश की है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ है जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान आतंकवादियों की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में पूर्व आतंकवादियों की पत्नियों और बच्चों ने दिया धरना, उमर अब्दुल्ला पर लगाये गंभीर आरोप

आज ही जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। मारे गए आतंकवादी की पहचान शोपियां जिले के नौपोरा इलाके के रहने वाले नसीर अहमद भट के तौर पर की गई है। दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के बासकुचन इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बल जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय आतंकवादी मारा गया। वहीं, बारामुला में अग्निवीर रैली को निशाना बनाने की योजना से आए आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह