बारामूला में CRPF पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, दो की हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक दल पर हमला कर दिया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान और एक सिविलियन की मौत हो गई। सीआरपीएफ के दो जवानों की हालत गंभीर है जबकि एक जवान को मामूली चोटें आई हैं।

हालांकि अधिकारियों ने पहले बताया था कि सोपोर इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के एक नाका दल पर गोलियां चला दीं, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।  

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती