तुर्की में पुलिस मुख्यालय में हुआ आतंकी हमला, एक ने खुद को उड़ाया दूसरे ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया

By रितिका कमठान | Oct 01, 2023

तुर्की की राजधानी अंकारा में पुलिस मुख्यालय बड़े आतंकी हमले का शिकार हुआ है। पुलिस मुख्यालय पर 1 अक्टूबर की सुबह यह बड़ा आतंकी हमला हुआ। ऐसा था कि हमले में एक फिदायीन की मौत हो गई है। एक अन्य फिदायीन को सुरक्षा बलों ने देर कर दिया।

 

बता दें कि इस ब्लास्ट में कितने लोग घायल हुए हैं और कितने लोगों की जान गई है इस संबंध में कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इस आतंकी हमले के संबंध में तुर्की के गृहमंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि एक कमर्शियल गाड़ी के साथ नेशनल पुलिस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग के पास सुबह दो आतंकवादी पहुंचे थे। एक आतंकवादी ने खुद को उड़ा लिया। दूसरे आतंकवादी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। इस पूरी घटनाक्रम के दौरान दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।

 

बता दें कि तुर्की में एक अक्टूबर से ही संसद दोबारा शुरू हुई है इससे पहले गर्मियों की छुट्टियों के कारण संसद बंद चल रही थी। बता दे कि इससे पहले संसद भवन और गृह मंत्रालय भवन के पास भी हमला हुआ था। इन सभी हम भावनाओं के आसपास सुरक्षा कर कड़ी कर दी गई है। 

प्रमुख खबरें

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!

खरमास में करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और बाधाएं

Kerala पर DK Shivakumar के बयान से भड़की BJP, पूछा- क्या प्रियंका गांधी सहमत हैं?

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश