पहलगाम आतंकियों की तलाश के बीच जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार जब्त: पुलिस

By रेनू तिवारी | Apr 26, 2025

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से ही कश्मीर हाई अल्रट पर है। आतंकवादियों को खोचने के लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों और भारतीय सेना ने नजर बनाए रखी हैं। ताजा अपडेट आ रही हैं कि पुलिस ने आतंकवादियों के ठिकानों को खोज लिया है। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद यह हथियार जब्त किए गए हैं। मंगलवार, 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पर्यटन केंद्र पहलगाम के निकट बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।

इसे भी पढ़ें: Pakistan ने राजस्थान के पास बॉर्डर पर सेना बढ़ाई, सिंध में छिपाकर जवानों को किया तैनात

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर जिले के सेदोरी नाला, मुश्ताकाबाद माछिल के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का सफलतापूर्वक पता लगा लिया गया और उसे ध्वस्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Neeraj Chopra का बड़ा फैसला, एशियन एथलेटिक्स चैंपियंस से किया किनारा, यहां जानें कारण

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है, जिसमें पांच एके-47 राइफलें, आठ एके-47 मैगजीन, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, एके-47 के 660 राउंड, एक पिस्तौल का एक राउंड और एम4 के 50 राउंड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख