आतंकवादी मॉड्यूल कार्रवाई: पूछताछ के लिए बुलाए गए मेवा विक्रेता की जलने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025

आतंकवादी मॉड्यूल मामले में पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा बुलाए जाने के बाद खुद को आग लगाने वाले मेवा विक्रेता की यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आतंकवादी मॉड्यूल मामले में पूछताछ के लिए वानी और उसके बेटे जसीर बिलाल को हिरासत में लिया था। उन्होंने बताया कि बिलाल को बाद में रिहा कर दिया गया था जबकि उसका बेटा पूछताछ के लिए हिरासत में है।

वानी ‘सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल’ मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए डॉ. मुजफ्फर राठेर का पड़ोसी है। माना जा रहा है कि मुजफ्फर फिलहाल अफगानिस्तान में है, जबकि उसके छोटे भाई डॉ. अदील राठेर को छह नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत