लाल किले पर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को इनाम, आतंकी संगठन SFJ ने किया ऐलान, मामला दर्ज

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2023

भारत 26 जनवरी को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं सिख फॉर जस्टिस (एसजेएफ) के आतंकवादी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने आतंकवादी हमले को अंजाम देने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। पोस्ट किए गए वीडियो में उसने 2023 में पंजाब को भारतीय कब्जे से मुक्त करने" का दावा किया। दिल्ली हमारा लक्ष्य होगा और हम खालिस्तान का झंडा फहराएंगे। वीडियो में पन्नू ने कहा गया है कि जो खालिस्तान का झंडा लाल किले पर फहराएगा उसे 5 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Breaking: जम्मू के नरवाल इलाके में दो धमाके, 6 लोगों के घायल होने की खबर, मौके पर पहुंची पुलिस

पिछले साल, पंजाब पुलिस ने पन्नू को समुदायों के बीच नफरत और दुश्मनी फैलाने की कोशिश करने और देश, विशेष रूप से पंजाब में शांति भंग करने की साजिश रचने के लिए बुक किया था। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उसने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले शहर में गश्त और आतंकवाद रोधी उपाय तेज कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध के बारे में सूचित करने का भी आग्रह किया है। 

प्रमुख खबरें

BRICS Pay: 90 बिलियन का झटका, अमेरिका से भयंकर भिड़ गया चीन

CJP ने फिलहाल राजनीति से किया किनारा, Abhijeet Dipke बोले- देश को Pressure Group की जरूरत

Air India Flight Turbulence Video | लगा अब जिंदा नहीं बचेंगे..., एयर इंडिया की फ्लाइट में मची चीख-पुकार, भयानक टर्बुलेंस का खौफनाक मंजर

घुसपैठिए मुस्लिमों को खदेड़ते ही नेपाल में हिंदू राष्ट्र पर बड़ा ऐलान, शुरू हुआ इलाज!