मोदी हाउस पर खालिस्तानी झंडा लगाओ...आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो, कहा-किसानों को आज तक कुछ नहीं मिला

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2024

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से किसानों के राजधानी तक मार्च को रोकने के लिए की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के कारण मंगलवार को दिल्ली में यातायात अराजकता फैल गई। अधिकारियों ने आंदोलन और सार्वजनिक समारोहों को प्रतिबंधित करने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी। वहीं किसानों के 'दिल्ली कूच' के ऐलान की आड़ में मोस्ट वांटेड टेररिस्ट गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वार फिर भड़काऊ विडियो जारी किया है। विडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाव पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। अंदेशा है कि किसान आंदोलन की आड़ लेकर देश विरोधी तत्व माहौल खराव करने की कोशिश करेंगे। पुलिस को शरारती तत्वों के साथ खासकर सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट के दौरान सक्रिय रहे संदिग्धों पर शिकंजा कसने को कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें: Farmers Protest: दिल्ली कूच पर अडे़ किसान, पुलिस का प्रदर्शनकारियों पर एक्शन, दागे आंसू गैस के गोले

आतंकी पन्नू ने आतंकवाद के दौर की भेंट चढ़े पंजाब के मृतक युवाओं का भी नाम लेकर खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने की कोशिश इस वीडियो में की है। आतंकी पन्नू ने कहा कि पंजाब के किसानों को दिल्ली से मांगा आज तक कुछ नहीं मिला। जमीनें आपकी, फसलें आपकी और हकूमत हिंदुओं की दिल्ली से चल रही है। दिल्ली पर हमें कब्जा करना पड़ेगा। 13 फरवरी को दिल्ली फतेह करो, उससे मांगों नहीं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक

Delhi के निहाल विहार में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी विकास फरार