जम्मू कश्मीर में आतंकियों के निशाने पर हिंदू, कुलगाम में महिला टीचर के गोली मारकर हत्या

By अंकित सिंह | May 31, 2022

जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार आम आदमी को निशाना बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से टारगेट किलिंग के मामले जम्मू कश्मीर में बढ़ रहे हैं। इन सब के बीच एक बार फिर आज जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक महिला टीचर पर फायरिंग की है। फायरिंग में महिला टीचर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला टीचर हिन्दू हैं। खबर के मुताबिक आतंकियों ने स्कूल में घुसकर महिला को गोली मारी है। इसके बाद उसकी मौत हो गई। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाके में एक महिला शिक्षिका पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस आतंकी घटना में, उसे गंभीर रूप से गोलियां लगीं, जिसे अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत