आतंकियों ने फिर बनाया कश्मीरी पंडित को निशाना, सेब बगान जाते वक्त मारी गई थी गोली, अस्पताल में मौत

By अंकित सिंह | Oct 15, 2022

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी है। लगातार जम्मू कश्मीर में आतंकवादी अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं। इन सबके बीच आज एक बार फिर से आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक शोपियां में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की गई है। सेब बगीचा जाते वक्त आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है। जख्मी पूरन कृष्ण भट्ट को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई है। 

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों में चीख-पुकार है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। जम्मू कश्मीर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, राजनीतिक दलों की ओर से इसके निंदा की जा रही है। अब तक इस घटना को लेकर किसी आतंकी संगठन में जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन शुरू कर चुकी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रशासन की तरफ से लगातार यह दावा रहता है कि वह प्रत्येक कश्मीरी के सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। बावजूद इसके आज एक बार फिर से उन्हें निशाना बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: सीआईसीए शिखर सम्मेलन में बोला भारत, पाक वैश्विक आतंकवाद का केंद्र, कश्मीर पर टिप्पणी का कोई अधिकार नहीं

कुछ दिन पहले ही एक और कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। राहुल को उनके ऑफिस में घुसकर गोली मारी गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद कश्मीरी पंडितों ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, उस समय उन्हें आश्वासन भी दिया गया था। वहीं, कुलगाम में 31 मई को आतंकवादियों ने एक महिला टीचर की हत्या कर दी थी। 2 जून को राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले बैंक मैनेजर पर फायरिंग की गई थी जिसमें उनकी मौत हो गई थी। कुल मिलाकर देखेंगे तो जम्मू कश्मीर के कश्मीर इलाके में टारगेट किलिंग का दौर लगातार जारी है। आतंकवादी बेखौफ होकर अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

7 साल बाद Iran से तेल लेकर भारत पहुंचा टैंकर, China जाने वाले जहाज ने क्यों बदला अपना रास्ता?

Puducherry Election Issues: Little France Puducherry में Jobs का संकट, Unemployment बना बड़ा मुद्दा

क्या Arif Mohammad Khan को मिलेगी Bangladesh में बड़ी जिम्मेदारी? High Commissioner बनने की अटकलें तेज

TMC का Election Commission पर संगीन आरोप, CEC ने कहा Get Out, Bengal में मचा सियासी तूफान