स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, J&K के कुलगाम में 2 आतंकवादी ढेर

By अनुराग गुप्ता | Aug 13, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तलाशी अभियान समाप्त हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ा हादसा टल गया है। 

अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए पुलिस, सुरक्षाबल अलर्ट थे। बीएसएफ आ रही थी तभी 2 आतंकवादियों ने एक बड़ी बिल्डिंग से अंधाधुंध फायरिंग  किया। हमारी तरफ कोई घायल नहीं हुआ। सुरक्षाबलों ने बिल्डिंग को घेर लिया। मुठभेड़ शुरू हुई और रात में आतंकवादी मारा गया। 

इसे भी पढ़ें: भारत को बांटने वाली प्रधानमंत्री की विचारधारा के खिलाफ लड़ती रहेगी कांग्रेस : राहुल गांधी 

हथियारों का जखीरा बरामद 

उन्होंने बताया कि रात में सर्च करना मुश्किल था। आज सुबह सर्च किया गया तो लश्कर का पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान जिसकी 6 महीने से तलाश थी का शव मिला। एके-47, मैगजीन और आरपीजी-7 का रॉकेट लॉन्चर ग्रेनेड मिला है। इससे पता चलता है कि कितना बड़ा हादसा करने वाला था। बहुत बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान