कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। इन आतंकियों ने हाल में कश्मीर में घुसपैठ की थी और ये दोनों बडगाम में एक दिन पहले हुई कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या की घटना में शामिल थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के बडगाम में सरकारी नौकरी करने वाले कश्मीरी पंडित राहुल भट की लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को हत्या कर दी थी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आतंवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के बरार में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि छिपे हुए आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया और जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को करना चाहिए आत्मचिंतन, देश प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है: भाजपा का बयान

उन्होंने कहा कि पुलिस का एक दल इन पर लगातार निगरानी रख रहा था और तकनीकी सर्विलांस के जरिये बडगाम के चडूरा इलाके में इनकी मौजूदगी की पुष्टि हुई जहां बृहस्पतिवार को कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या हुई थी। प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकियों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक फैसल उर्फ सिकंदर और उकाशा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि राठेर की तलाश जारी है। इससे पहले दिन में कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा था कि बरार में घेरे गए आतंकी पाकिस्तानी हैं और लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं जिन्होंने हाल में कश्मीर में घुसपैठ की थी। उन्होंने कहा कि ये आतंकी बुधवार को शालिंदर वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में बच निकलने में कामयाब हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Wimbledon में सितारों का जमावड़ा: Sachin Tendulkar और Roger Federer की दोस्ती ने जीता सबका दिल

Odisha Rath Yatra पर ISKCON-कलिंग सेना में घमासान, मिली Puri में प्रवेश न करने की धमकी

Ghaziabad News: सड़क पर धू-धू कर जली DPS की CNG बस, Technical Fault की आशंका से हड़कंप

शक्ति, मजबूती और अटल संकल्प...नौसेना में शामिल हुआ महाविनाशक INS महेंद्रगिरी