गांदरबल हमले में शामिल आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2024

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सुरक्षा बलों की कठोरतम कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में एक चिकित्सक और छह मजदूरों की मौत हो गई।

शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘जम्मू कश्मीर के गगनगीर में नागरिकों पर किया गया नृशंस आतंकवादी हमला कायरना हरकत है। इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें हमारे सुरक्षा बलों की कठोरतम कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।’’

गृहमंत्री ने इस हमले में लोगों की मौत होने पर ‘गहरा दुख’ व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने यह हमला उस समय किया जब गांदरबल के गुंड में सुरंग परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट रहे थे।

प्रमुख खबरें

AISTA की मांग, Sugar का न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 42 रुपये प्रति किलो करे सरकार

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर