जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस अधिकारी की बर्बरता से की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2018

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को अगवा किए गए एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व एसपीओ बशारत अहमद वागे का गोलियों से छलनी शव उनके अगवा होने के कुछ घंटों बाद बरामद कर लिया गया।

इससे पहले कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने वागे के साथ दो अन्य लोगों, जाहिद अहमद वागे और रियाज अहमद वागे को अगवा कर लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकियों ने जाहिद और रियाज को रिहा कर दिया है। आतंकवादियों ने पिछले हफ्ते दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों का मुखबिर होने के शक में दो लोगों की हत्या कर दी थी। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA