जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों ने पुलिस पर की फायरिंग, इलाके को घेरा गया, तलाशी अभियान जारी

By रेनू तिवारी | Sep 05, 2024

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों ने पुलिस पर की फायरिंग की।अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को राजौरी जिले के थाना मंडी इलाके में कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम पर फायरिंग की। पुलिस और भारतीय सेना ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।

हाल ही में हुआ यह हमला जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों द्वारा घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम करने के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए थे।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने पिछले सप्ताह अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, "एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है (तंगधार ऑपरेशन में)। कुपवाड़ा के माछल क्षेत्र में चल रहे घुसपैठ विरोधी अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है, साथ ही दो एके राइफल, एक पिस्तौल, चार हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किए गए हैं।"

इसे भी पढ़ें: ग्लेनमार्क अमेरिकी अधिकारियों के साथ समझौते के तहत 2.5 करोड़ डॉलर का करेगी भुगतान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा पुलिस द्वारा एक दिन पहले दी गई विशेष जानकारी के आधार पर 28 अगस्त को दो ऑपरेशन शुरू किए गए थे। बुधवार शाम करीब 7.30 बजे कुमकडी में संदिग्ध गतिविधि का पता चला, जिसके तुरंत बाद गोलीबारी शुरू हो गई जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। इसी तरह, करनाह सेक्टर में बुधवार रात करीब 9 बजे संदिग्ध गतिविधि का पता चला, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने चुनौती दी और पूरी रात गोलीबारी होती रही।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा