शोपियां में दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर आतंकियों बरसाई गोलियां, रविंदर रैना बोले- पाकिस्तान कश्मीर को बनाना चाहता है कब्रिस्तान

By अभिनय आकाश | Aug 16, 2022

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को कब्रिस्तान बनाना चाहता है लेकिन हम उसे उसके नापाक मंसूबों को पूरा नहीं करने देंगे। शोपियां क्षेत्र में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, उन्हें निश्चित रूप से दंडित किया जाएगा। कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया। दो भाइयों-कश्मीरी हिंदुओं- सुनील कुमार और पिंटू को कायर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निशाना बनाया। कश्मीर में खूनखराबा चाहता है पाकिस्तान, कश्मीर के लोगों के दुश्मन हैं पाकिस्तानी आतंकी!

इसे भी पढ़ें: पहलगाव के चंदनवाड़ी में बड़ा हादसा, ITBP की बस दुर्घटनाग्रस्त, 39 जवान थे सवार

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में एलजी को नियुक्त किया और केंद्र द्वारा संचालित सरकार वहां असफल साबित हुई है। धारा 370 को हटाने से कोई मदद नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर में किसी कश्मीरी पंडित को (केंद्र) सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे हैं। कश्मीरी पंडित अब कश्मीर छोड़ना चाहते हैं।  

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा